मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंह में राम, बगल में छुरी की भूमिका में आरएसएस...कांग्रेस ने बोला...

मुंह में राम, बगल में छुरी की भूमिका में आरएसएस…कांग्रेस ने बोला जोरदार हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का १०० वां वर्ष मनाया जा रहा है। हाल ही में नागपुर के वरायटी चौक पर संघ ने महात्मा गांधी का अभिवादन किया, जिसने सबसे अधिक समय महात्मा गांधी को बदनाम करने में गंवाया, उन्हें अंतत: गांधीजी की ही शरण में जाना पड़ा। यह संघ की वैचारिक पराजय है, लेकिन आज दशहरे के दिन सरसंघचालक मोहन भागवत ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा। संघ को १०० वर्ष हो गए, लेकिन मुंह में राम, बगल में छुरी यह संघ की भूमिका आज भी बदली नहीं है। ऐसा हल्लाबोल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने किया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की प्रमुख उपस्थिति में दीक्षाभूमि से शुरू हुई संविधान सत्याग्रह पदयात्रा का सेवाग्राम में सफल समापन हुआ। इस अवसर पर पूर्व न्यायमूर्ति बी. जी. कोलसे पाटील, शहीद भगतसिंह के भतीजे जगमोहन, पूर्व मंत्री सुनील केदार, रणजीत कांबले, राजेंद्र मुलक आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का काम समाज में भ्रम पैâलाने का है। देश का बंटवारा महात्मा गांधी की वजह से हुआ और पाकिस्तान को ५५ करोड़ रुपए दिए, ऐसा कुप्रचार संघ और संघ परिवार करता आया है। इसी तरह महान क्रांतिकारी भगतसिंह को फांसी हुई तब गांधीजी चुप बैठे थे। यह भी एक कुप्रचार है, लेकिन ३० जनवरी १९४८ को गांधीजी की हत्या से पहले उन्हें मारने के छह प्रयास हुए थे, तब पाकिस्तान और ५५ करोड़ का प्रश्न कहां था? भगतसिंह को फांसी न हो इसके लिए गांधीजी ने अनेक प्रयास किए, यह स्वयं भगतसिंह के भतीजे जगमोहन ने कहा है। विधिमंडल दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि यह देश सबका है। शोषित, पीड़ित, पिछड़े समाज का भी है और सबको साथ लेकर चलनेवाला संविधान है, इसलिए संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पिछले ११ वर्षों में देश को अस्थिर किया गया है। केवल जाति और धर्म के नाम पर नफरत पैâलाकर अपनी कुर्सी बचाने का काम चल रहा है। कल संविधान सत्याग्रह पदयात्रा शुरू करने से पहले स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता जी. जी. पारीख को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी।

अन्य समाचार