मुख्यपृष्ठग्लैमरबाबूराव के नाम पर बवाल: कपिल शर्मा शो पर ठोका 25 करोड़...

बाबूराव के नाम पर बवाल: कपिल शर्मा शो पर ठोका 25 करोड़ का नोटिस

हिमांशु राज

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 के प्रमोशन के लिए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सेट पर पहुंचे। शो में कॉमेडियन कीकू शारदा ने फिल्मों के मशहूर किरदार बाबूराव गणपतराव आप्टे का गेटअप पहनकर एक्ट किया। लेकिन ये एक्ट सीधा कानूनी विवाद में उलझ गया।

फिल्म हेरा फेरी के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए नेटफ्लिक्स और शो के मेकर्स को ₹25 करोड़ का कानूनी नोटिस थमा दिया है। उनका आरोप है कि बाबूराव के किरदार का इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया, जो उनकी क्रिएटिव लेगेसी और फिल्म की असली पहचान है।

नाडियाडवाला का कहना है कि बाबूराव सिर्फ एक मज़ाकिया कैरेक्टर नहीं, बल्कि ‘हेरा फेरी’ की आत्मा है। इस किरदार को परेश रावल ने अपने दिल और आत्मा से गढ़ा है, और किसी को भी इसे व्यावसायिक मुनाफे के लिए इस्तेमाल करने का हक़ नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारतीय संस्कृति का उद्देश्य शोषण नहीं बल्कि संरक्षण है, और इस तरह का गलत प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अन्य समाचार