मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिगोल्ड फील्ड कंपाउंड में श्रावण सोमवार पर रुद्राभिषेक व भंडारे का आयोजन...

गोल्ड फील्ड कंपाउंड में श्रावण सोमवार पर रुद्राभिषेक व भंडारे का आयोजन संपन्न

रवि‍न्द्र मिश्रा / मुंबई
धारावी बांद्रा रोड स्थित गोल्ड फील्ड कंपाउंड के चंदूलाल अपार्टमेंट में श्रावण मास के पावन सोमवार के अवसर पर शिवभक्ति से ओतप्रोत माहौल रहा। शर्मा परिवार द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक व भंडारे में भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति से भाग लिया।

सुखदेव शर्मा और राजीव शर्मा के संयोजन में यह रुद्राभिषेक कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चला। इस दौरान विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। शिव शंभू का अभिषेक गन्ना सरबत, गंगाजल, शहद, दूध, दही, पंचामृत, शक्कर और घृत सहित विभिन्न पवित्र द्रव्यों से किया गया। इसके पश्चात शिवजी का दिव्य श्रृंगार कर विधिपूर्वक आरती उतारी गई और क्षमा प्रार्थना के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम के उपरांत आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के सफल संचालन और भक्तों की सेवा के लिए शर्मा परिवार को क्षेत्रीय लोगों द्वारा सराहना प्राप्त हुई।

अन्य समाचार