मुख्यपृष्ठनए समाचाररुद्रावतार हनुमान प्रतिमा खंडित कर सड़क पर फेंका...आरोपी पकड़े गए

रुद्रावतार हनुमान प्रतिमा खंडित कर सड़क पर फेंका…आरोपी पकड़े गए

राजेश सरकार / प्रयागराज

अवांछित तत्वों ने दो दशक पुराने मंदिर में प्रतिष्ठित रुद्रावतार हनुमान प्रतिमा को खंडित कर रोड पर फेंक दिया। ग्रामीणों ने एक को दौड़ा कर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार सुबह भरौंहा गांव से पकड़ कर दोनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। घटना शहर से करीब १५ किमी दूर औद्योगिक क्षेत्र थाने के चंदूपुर गांव की है। अधिवक्ता प्रतीक पाण्डेय ने थाने में दोनों आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता प्रतीक ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को अवगत कराया है कि उनके पूर्वजों ने करीब 20 साल पहले बजरंगबली की मूर्ति स्थापित कर मंदिर का निर्माण किया था। जहां क्षेत्र और ग्रामवासी पूजा-पाठ करते हैं। यह मंदिर सभी के आस्था का केन्द्र है। गुरुवार देर रात मंदिर के पास शोर सुनकर जब वे बाहर निकले तो देखा कि अवांछित तत्वों ने मंदिर में प्रतिष्ठित रुद्रावतार हनुमान प्रतिमा को खण्डित कर सड़क पर फेंक दिया था। मौके पर एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के आने पर पूछताछ की गई तो पकड़े गए युवक ने अपना नाम गजानन भारतीय पुत्र देवसरन निवासी बारामार बताया।अपने साथी का नाम उसने बाबी भारतीय पुत्र सूबेसाल निवासी भरौंहा बताया। मूर्ति खण्डित
होने पर ग्रामवासियों में आक्रोश व्याप्त है।

अन्य समाचार

आहट