-सीमा श्रीवास्तव
कूपर ने अपने पॉडकास्ट ‘कॉल हर डैडी’ के एक एपिसोड में इन अफवाहों का जवाब दिया।
४५ वर्षीया इस अभिनेत्री ने पत्रिका के मौजूदा अंक के कवर पर पोज दिया है।
अफवाहों ने राज छिपा लिया
कभी-कभी अफवाहें भी काम की चीज हो जाती हैं। जो चीज छिपाना चाहते हैं वो छिप जाती है और दूसरी बातों में ही दुनिया लगी रहती है। यही हुआ एलेक्स कूपर के साथ। कूपर ने खुद उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि वो और पति मैट कपलान तलाक लेने वाले हैं। जबकि मामला इसके बिल्कुल उलट था। कूपर अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं और इसी बात को पति पत्नी छिपाना चाहते थे। कूपर ने अपने पॉडकास्ट ‘कॉल हर डैडी’ के एक एपिसोड में इन अफवाहों का जवाब दिया। कूपर ने पिछले महीने २०२६ यूट्यूब अपफ्रंट में अपने और कपलान के रेड कार्पेट पर आने के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें डर था कि कहीं लोगों को उनकी गर्भावस्था के बारे में पता न चल जाए, लेकिन सब लोग सिर्फ उनकी शादी की स्थिति के बारे में ही बात कर रहे थे। ‘रेड कार्पेट से जो अफवाहें फैलीं, उनमें से सिर्फ यही थीं कि मैं और मेरे पति कितने दुखी दिख रहे थे,’ जब हम अपनी प्रेग्नेंसी को छुपाने की पूरी कोशिश कर रहे थे, तब लोगों को मैट और मेरे बारे में जरूरत से जयादा बातें करते देख मुझे बहुत राहत मिली कि वे हमारे आपसी रिश्ते, हमारी कथित वैवाहिक समस्याओं के बारे में बात कर रहे थे, और कोई भी संभावित बेबी बंप के बारे में बात नहीं कर रहा था।’ यानि अफवाहों ने असल बात छिपा दी।
१९ साल बाद कवर पर आई
गिजेल बुंडचेन को सब जानते हैं। शानदार अभिनेत्री रह चुकी है। मगर लंबे अरसे से उसकी कहीं कोई तस्वीर नहीं थी। अब उसकी वापसी हो गई है डब्ल्यू मैगजीन के कवर पर। जी हां, ४५ वर्षीया इस अभिनेत्री ने पत्रिका के मौजूदा अंक के कवर पर पोज दिया है। यह १९ वर्षों में डब्ल्यू मैगजीन के कवर पर उसकी पहली उपस्थिति है। वह पत्रिका के समर इश्यू की शोभा बढ़ा रही हैं, जिसमें गिजेल ने काले साटन का सेलीन टॉप और ब्रीफ्स पहनी हैं, साथ ही साथ उसी डिजाइन हाउस का एक स्टेटमेंट चार्म नेकलेस भी पहना है जो सीपियों से जड़ा हुआ है। इस फोटोशूट में वह होडाकोवा का बैकलेस ट्रेंच कोट, कूल्हे से ऊपर तक स्लिट वाला गुच्ची जर्सी टर्टलनेक गाउन और जीन पॉल गौल्टियर की ऐसी ड्रेस पहने हुए हैं, जिसके कफ इतने बड़े हैं कि वे लगभग फर्श को छू रहे हैं। साथ में दिए गए साक्षात्कार में अतीत पर विचार करते हुए, वह कहती हैं, ‘१९९९ में अपने पहले कवर के बाद से बहुत कुछ बदल गया है।’ उसने आगे कहा, ‘जब मैं इस शूट के लिए सेट पर पहुंची, तो सबसे अच्छी बात यह थी कि मैं सभी से दोबारा जुड़ सकी और उस रचनात्मक ऊर्जा को फिर से महसूस कर सकी।’ उद्योग जगत की एक अनुभवी मॉडल ने बताया, ‘जब मैं छोटी थी, तो मैं अक्सर खुद से पूछती थी, ‘क्या मैं पर्याप्त कर रही हूं? क्या मैं इसे सही तरीके से कर रही हूं?’ आज सबकुछ बदल गया है और वो भी पूरी तरह से अनुभव भी है।
