मुख्यपृष्ठग्लैमरसलमान खान और गोविंदा की जोड़ी फिर लौटेगी स्क्रीन पर, फैंस में...

सलमान खान और गोविंदा की जोड़ी फिर लौटेगी स्क्रीन पर, फैंस में उत्साह चरम पर!

हिमांशु राज

बॉलीवुड के दबंग सितारे सलमान खान जब भी पर्दे पर आते हैं, दर्शकों में एक अलग ऊर्जा दिखाई देती है। उनका स्टारडम अब भी बेमिसाल है। इसी बीच एक खबर ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है—सलमान खान और गोविंदा जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकते हैं।फिल्म पार्टनर की यादगार जोड़ी को सालों बाद दोबारा साथ देखने की उम्मीद फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। हाल ही में बिग बॉस के एक एपिसोड में सलमान खान ने संकेत दिया कि वह गोविंदा के साथ काम करने की सोच रहे हैं। इसके बाद से ही बॉलीवुड गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि सलमान और गोविंदा वाकई में नए प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रहे हैं। फिल्म का नाम या निर्देशक अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसकी शुरुआती तैयारियां जारी हैं।फैंस सोशल मीडिया पर पार्टनर के पुराने क्लिप्स साझा कर अपने उत्साह का इज़हार कर रहे हैं। उनके मुताबिक, अगर दोनों सितारे फिर साथ आते हैं, तो यह बॉलीवुड की सबसे मनोरंजक वापसी होगी।अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन इतना तय है कि सलमान खान और गोविंदा की जादुई जोड़ी जब भी फिर स्क्रीन पर उतरेगी, हंसी और मस्ती से भरपूर मनोरंजन का नया दौर शुरू होगा।

अन्य समाचार

शराफत