मुख्यपृष्ठग्लैमरसर्गुन मेहता और रवि दुबे का नया शो ‘तू जूलियट जट्ट दी’

सर्गुन मेहता और रवि दुबे का नया शो ‘तू जूलियट जट्ट दी’

हिमांशु राज

सर्गुन मेहता और रवि दुबे की जोड़ी एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। अपने प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट के तहत, दोनों लेकर आए हैं नया शो ‘तू जूलियट जट्ट दी’, जो कॉलेज रोमांस पर आधारित है, मगर कहानी में है एक दिलचस्प मोड़। इस शो का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया और दर्शकों में इस अनोखी कहानी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।ट्रेलर की शुरुआत में कहानी एक कॉलेज ड्रामा जैसी लगती है, जहां नोक-झोंक, दोस्ती और तकरार का माहौल है। लेकिन जल्द ही खुलासा होता है कि कहानी के मुख्य किरदार पहले से शादीशुदा हैं, हालांकि इस बात की जानकारी सिर्फ उनके परिवारों को ही है। उनके बीच प्रेम अभी नहीं पनपा है, बल्कि कई गलतफहमियों और टकरावों से भरा रिश्ता उनकी ज़िंदगी को उलझा रहा है। सवाल यह है कि क्या यह खट्टी-मीठी तकरार सच्चे प्यार में बदलेगी?लीड किरदारों की एंट्री बड़े ही दिलचस्प अंदाज़ में दिखाई गई है। एक ओर “बड़े बाप का बिगड़ा बेटा” है, जिसे दिखावा करना पसंद है और जो रिश्तों को हल्के में लेता है, वहीं दूसरी ओर है मासूम और सादगीभरी “हीर”, जिसके सपने आसमान छूने जैसे हैं लेकिन दिल को किसी रिश्‍ते की तलाश नहीं। दोनों की सोच और रवैए में ज़मीन-आसमान का फर्क है, पर कहानी यहीं से अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंचती है।रवि दुबे ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा— “एक अनोखी कहानी की शुरुआत लेकर, आ रही है एक क्रेज़ी कॉलेज लव स्टोरी, जिसकी शुरुआत होगी नेवर से, पर क्या वो बन पाएगी फॉरएवर?”‘तू जूलियट जट्ट दी’ में जस्मीत कौर, सैयद रज़ा अहमद और संगीता घोष भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। शो 27 अक्टूबर से कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

अन्य समाचार