मुख्यपृष्ठग्लैमरपिज्जा की तरह लगा ‘बिच्छू’

पिज्जा की तरह लगा ‘बिच्छू’

मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ में अनीत पड्डा के साथ पर्दे पर रोमांस करनेवाले अहान पांडे जहां एक तरफ नेशनल क्रश बन चुके हैं, वहीं दूसरी ओर अहान का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद अहान ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में विदेश में घूम रहे अहान अपने एक दोस्त के साथ एक फूड स्टॉल पर पहुंचते हैं, जहां लिखा हुआ है कि यहां मगरमच्छ और बिच्छू प्रâाई मिलता है। खैर, सामने टेबल पर सजे बिच्छू को प्लेट में रखकर बात किसी तरह खानेवाले अहान बिच्छू को खाने के बाद कहते नजर आते हैं कि यह पिज्जा की तरह लग रहा है। फिल्म ‘सैयारा’ में अहान की एक्टिंग से कायल हो उन्हें अगला सुपरस्टार बतानेवाले पैंâस अहान के इस वीडियो को देखने के बाद इस कदर घायल हुए कि उन्होंने उन्हें निशाने पर ले लिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सबका क्रश, खुद निकला भ्रष्ट।’ दूसरे ने लिखा, ‘अफसोस तुम्हारी फिल्म धोखे से देख ली, तुम तो दैत्य हो।’ एक और ने लिखा, ‘छी यार क्या कर रहे हो?’

अन्य समाचार