मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई पुलिस का सनसनीखेज खुलासा : फिल्म इंडस्ट्री में दहशत फैलाने के...

मुंबई पुलिस का सनसनीखेज खुलासा : फिल्म इंडस्ट्री में दहशत फैलाने के लिए चलीं गोलियां

-टाइगर श्रॉफ फायिंरग मामले में पुलिस का दावा
-डर का माहौल बनाकर रंगदारी वसूलने की साजिश
सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में डर और दहशत फैलाने के मकसद से गोलीबारी किए जाने का मामला सामने आया है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस ने अदालत में दावा किया कि इस वारदात के पीछे फिल्म इंडस्ट्री में भय का माहौल पैदा करने और आर्थिक फायदा हासिल करने का मकसद हो सकता है। पुलिस की जांच में रंगदारी वसूली की आशंका भी सामने आई है।
पुलिस के इस दावे ने बॉलीवुड की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। अगर फिल्मी हस्तियों के बीच दहशत फैलाकर वसूली का दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, तो यह केवल एक अभिनेता की सुरक्षा का मामला नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका और उनके कथित नेटवर्क की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि गोलीबारी की साजिश कैसे रची गई, इस वारदात के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे।
हाल ही में प्रोटेक्शन मनी के लिए धमकियां
फरवरी २०२६ में जुहू स्थित रोहित शेट्टी आवास के बाहर गोलीबारी हुई। फरवरी में ही रणवीर सिंह टीम के एक सदस्य को धमकी भरा ऑडियो संदेश मिला।संदेश में १० करोड़ रुपये से अधिक की रंगदारी मांगी गई थी। जुलाई महीने में आमिर खान को सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो संदेश के जरिए धमकी मिलने की खबरें आई थीं। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को भी कई बार धमकाया गया है।

अन्य समाचार