मुख्यपृष्ठग्लैमर४० दिनों तक उठ नहीं पाईं

४० दिनों तक उठ नहीं पाईं

रकुलप्रीत सिंह ने हाल ही में अपनी गंभीर पीठ की चोट को लेकर बड़ा खुलासा किया। ३५ वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि वर्कआउट के दौरान की गई एक गलती उन्हें भारी पड़ गई थी। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो में रकुल ने बताया कि उन्होंने बिना सेफ्टी बेल्ट के ८० किलो का डेडलिफ्ट किया, जबकि वह हमेशा इतने वजन के लिए बेल्ट का इस्तेमाल करती थीं। इस गलती के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर खिंचाव आ गया। रकुल ने कहा कि चोट इतनी गंभीर थी कि वह ४० दिनों तक बिस्तर से उठ नहीं पाईं। उन्हें चलने-फिरने, करवट बदलने और यहां तक कि वॉशरूम जाने में भी परेशानी होती थी। उन्होंने बताया कि उस दौरान उन्हें नहीं पता था कि वह कब सामान्य जीवन में लौट पाएंगी। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि इस मुश्किल समय में उनके पति जैकी भगनानी ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखा और उनके समर्थन से ही वह धीरे-धीरे ठीक हो सकीं।

अन्य समाचार