शहनाज गिल को आपने अब तक हंसते-मुस्कुराते और मस्ती करते ही देखा होगा, लेकिन इस बार मैडम का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है कि फैंस भी टेंशन में आ गए। फ्लाइट में बैठते ही शहनाज का डर ऐसा जागा कि कैमरे के सामने उनकी हालत देखने लायक हो गई। भाई शहबाज ने जैसे ही बहन का यह डर कैमरे में कैद किया, वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचते ही हंगामा मच गया। शहनाज घबराकर कभी वाहेगुरु, तो कभी गणपति बाप्पा का नाम लेती नजर आर्इं। डर इतना कि लैंडिंग के बाद राहत की सांस लेते हुए बोलीं कि बड़ी मुश्किल से बचीं, शुक्र है सही-सलामत जमीन पर उतर गर्इं। अब वीडियो देख फैंस भी परेशान! किसी ने कहा, ‘आपको डरते देख हमें भी डर लग गया।’ तो किसी ने शहनाज को अपना ख्याल रखने की नसीहत दे डाली। यानी इस बार शहनाज की फ्लाइट जर्नी ने पैंâस को भी हिला दिया!
