मुख्यपृष्ठसमाचारशिवसेना ने जम्मू-श्रीनगर के बीच रेल सेवा में विलंब पर जताया रोष!

शिवसेना ने जम्मू-श्रीनगर के बीच रेल सेवा में विलंब पर जताया रोष!

-सीनियर डीसीएम को सौंपा ज्ञापन

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जम्मू-कश्मीर ईकाई ने जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत चलाने की योजना में जारी विलंब पर गहरा रोष जताते हुए रेल विभाग से जल्द जम्मू-श्रीनगर के बीच रेलसेवा (डीएमयू/वंदे भारत) शुरू करने की मांग की है।
पार्टी प्रदेश अधयक्ष मनीष साहनी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के एक दल ने कल अनचित सिंघल (सीनियर डीसीएम-जम्मू) से भेंट कर जम्मू- श्रीनगर के बीच जल्द वंदे भारत व डीएमयू शुरू करने की मांग को लेकर रेल मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
साहनी ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर तक रेलसेवा शुरू होने का इंतजार लंबा खिंचता जा रहा है। छह जून को कटरा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत शुरू होने पर जम्मू से श्रीनगर रेलसेवा शुरू करने की मांग उठी थी, जिस पर रेल मंत्रालय ने सितंबर से जम्मू से श्रीनगर के बीच सिंतबर तक वंदे भारत के संचालन का वादा किया था। २ महीने का समय बीतने के बावजूद रेल सेवा शुरू नहीं हो पाई है।
साहनी ने हैरानी जताते हुए कहा कि जम्मू-कटरा व कटरा-श्रीनगर के बीच रेल सेवा जारी है मगर जम्मू-श्रीनगर के बीच रेल शुरू करने को लेकर इंतजार खत्म नही हो पा रहा है। साहनी ने कहा कि जम्मू संभाग के दोनों सांसद केंद्र में सत्ताधारी पार्टी से होने के बावजूद खामोशी ओढ़े हुए हैं। साहनी ने कहा कि अगर किसी कारण वंश वंदेभारत शुरू करने की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही, तो कम से कम जम्मू-श्रीनगर के बीच डीएमयू सेवा शुरू की जानी चाहिए, जिससे दरबार मूव प्रथा के तहत सरकारी कर्मचारियों व अन्य लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। वहीं जम्मू के पर्यटन व स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। इस अवसर पर संजीव कोहली (कार्यकारी अध्यक्ष), विकास बख्शी (महासचिव) उपस्थित थे।

अन्य समाचार

शराफत