मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ
उत्तर प्रदेश शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रदेश कार्य समिति की बैठक लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संघटक एवं नवनियुक्त संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद तिवारी ने शिवसेना को उत्तर प्रदेश में मजबूत करने के मुद्दे पर चर्चा किया। पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद तय किया गया कि आगामी नवंबर माह में प्रदेश के जनपदों का सघन दौरा एवं बैठके की जाएगी। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले शिवसेना यूपी में बड़ी संख्या में शिवसैनिकों को जोड़ेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में शिवसेना मजबूती से उतरेगी। इससे पहले राज्य के 19 मंडलों में जिलेवार पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। विधानसभा प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी जाएगी।
इस अवसर पर प्रदेशप्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के समस्त पदाधिकारी राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष खरा उतरने के लिए भरपूर मेहनत करें। यूपी में सफलता हाशिल करना है तो आपसी गुटबाजी को त्यागकर ईमानदारी से कार्य करें। प्रदेश के सभी शिवसैनिकों की जिम्मेदारी है कि वह संगठन को मजबूत करें। राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तर प्रदेश के प्रति गंभीर है। इसलिए हम सबके बीच के अशोक तिवारी को प्रदेश का संपर्कप्रमुख नियुक्त किया है। श्री तिवारी उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र के बीच सेतु का काम करेंगे। यह यूपी के शिवसैनिकों की आवाज राष्ट्रीयप्रमुख तक पहुंचाएंगे।
इस अवसर राज्य उपप्रमुख रतन ब्रह्मचारी, डॉ. संतराम यादव, प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश महासचिव आनंद विक्रम सिंह परमार, प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही, प्रदेश महासचिव रवींद्र भारद्वाज संघर्ष, प्रदेश सचिव संजय प्रधान, प्रदेश सचिव एवं कार्यालय सचिव विश्वजीत सिंह, प्रदेश सचिव विक्रम यादव, प्रदेश संघटक प्रदीप चौरसिया, प्रदेश संघटक आशीष तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. ऋचा सिंह, मंगलेश शुक्ला आदि उपस्थित थे।
