मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिविरार में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव

विरार में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई 

विरार-पश्चिम स्थित ओल्ड वीवा कॉलेज के सामने स्थित गणपति मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। 7 जून से 13 जून तक चलने वाले इस श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन राजकुमार गुप्ता एवं भारती गुप्ता द्वारा किया गया है। शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक चलने वाली इस कथा में भक्तों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है । इस कथा को कौशल्या नंदन पंडित कमलेश उपाध्याय जी प्रस्तुत कर रहे हैं। पुरुषोत्तम मास में हो रही इस श्रीमद्भागवत कथा में 13 जून को कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्याम बाबा का विशेष संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उसके पश्चात यहां शनिवार रात साढ़े 8 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है।

अन्य समाचार