मुख्यपृष्ठग्लैमरडेलबर की कमर पर सोहेल का हाथ... : ‘ये क्या हो...

डेलबर की कमर पर सोहेल का हाथ… : ‘ये क्या हो रहा है?’

‘अलायंस’ की पार्टी में सोहेल खान का ऐसा अंदाज देखने को मिला कि सोशल मीडिया का गॉसिप मीटर ही तेज हो गया! सोहेल यहां शो की प्रतिभागी डेलबर आर्या के साथ हाथों में हाथ डाले पार्टी में एंट्री करते नजर आए। बस फिर क्या था, दोनों की नजदीकियों ने वैâमरों का ध्यान खींच लिया। कहीं दोनों गर्मजोशी से गले मिलते दिखे तो कहीं साथ में डांस करते नजर आए। डेलबर ने पार्टी की अंदरूनी झलकियां भी साझा कीं, जिसमें दोनों की शानदार बॉन्डिंग साफ नजर आई। एक तस्वीर में सोहेल का डेलबर की कमर पर हाथ देखकर कुछ यूजर्स का पारा चढ़ गया। इसके बाद कमेंट बॉक्स में ट्रोलिंग का दौर शुरू हो गया। किसी ने सलमान खान की सीख याद दिलाई तो किसी ने मजाक में कहा-‘अब सोहेल की भी शादी हो जाएगी!’ हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बात सामने नहीं आई है। यानी फिलहाल गॉसिप जारी है, राज बरकरार है!

अन्य समाचार