मुख्यपृष्ठग्लैमरसोफी का करारा जवाब

सोफी का करारा जवाब

सिंगर और एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने करियर और पर्सनल इंस्टेंस को लेकर करारा जवाब दिया। उन्होंने उदयपुर में नेत्रा मंटेना और वाम्सी गदिराजू की शादी के दौरान जेनिफर लोपेज के साथ अपनी बैकस्टेज फोटो शेयर की, जिसे लेकर एक यूजर ने जेनिफर के लुक और उम्र पर तंज कसा। सोफी ने तुरंत उनका जवाब देते हुए जेनिफर की स्टेज परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया और कहा कि वह कई २० साल के परफॉर्मर्स से बेहतर दिखती हैं और अगर उनके फैंस को इसमें दिक्कत नहीं है, तो किसी और को क्यों होनी चाहिए। इसके बाद जब एक यूजर ने सवाल किया कि सोफी ने बॉलीवुड में बिना लगातार काम किए अपनी जगह वैâसे बनाई, तो उन्होंने बताया कि उनका करियर मुख्य रूप से लाइव शोज़, कॉरपोरेट और वेडिंग इवेंट्स में टॉप परफॉर्मर होने के कारण मजबूत रहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्क्रीन पर दिखाई न देने का मतलब यह नहीं कि उन्होंने सफलता नहीं पाई।

अन्य समाचार