उमेश गुप्ता / वाराणसी
बृहस्पतिवार को वरुणा बचाओ वरुणा वासियो को बचाओ अभियान के बैनर तले दप नेता बनारस वाले मिश्रा जी मनीष शर्मा सरिता पटेल कांग्रेस नेता संजीव सिंह सपा नेता संदीप मिश्रा अमान अख्तर के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्र भीम नगर मल्लाह बस्ती फुलवरिया रजा कॉलोनी खजूरी आजाद नगर और तमाम प्रभावित क्षेत्रों से आये हुए पीड़ित लोगों के साथ कमिश्नर से मिलकर पत्रक दिया गया ।कमिश्नर साहब ने अपने प्रतिनिधि के रूप में एडीएम प्रशासन साहब को पत्रक लेने के लिए भेजा डिलीगेशन ने मजबूती के साथ प्रशासन से मांग किया कि इतने बड़े प्लान को लाया जा रहा है और जिससे बड़ी गरीब मजदूर किसान आबादी प्रभावित हो रही है उस के जीवन वाला अस्तिव का सवाल और संकट पैदा हो गया है तो पहले यह जरूरी है कि इस प्लान की विस्तृत जानकारी प्रशासन के द्वारा लोगों को दी जाए और जब तक प्लान की विस्तृत जानकारी या डीपीआर नहीं दिया जाता तब तक क्षेत्र में सीमांकन और सर्वे का काम तत्काल प्रभाव से रोका जाए प्रशासन की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि हम लोग इस पे विचार करेंगे कि जब तक आप लोगों को विस्तृत जानकारी नहीं दी जाती तब तक सीमांकन और सर्वे के काम पे रोक रहेगी अगले दो से तीन दिन में प्रशासन इसका जवाब देगा इस बात से भी प्रशासन को अवगत कराया गया अगर प्रशासन इस पर गंभीर नहीं हुआ विस्तृत जानकारी नहीं दी वह पुनः आएंगे और मजबूती के साथ आएंगे और एक बड़े जन आंदोलन की तरफ बढ़ेंगे ।
