मुख्यपृष्ठग्लैमरनए कलाकारों को दी खास सलाह

नए कलाकारों को दी खास सलाह

आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को हाल ही में काफी सराहना मिली और इसे देखकर अक्षय कुमार भी काफी प्रभावित हुए। ७०वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में अक्षय ने नए कलाकारों को खास सलाह दी। उन्होंने कहा कि न्यूकमर्स को किसी भी प्रोड्यूसर के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी आजादी और करियर की दिशा पर असर पड़ सकता है। उन्होंने आर्यन की सीरीज का उदाहरण देते हुए बताया कि इसमें दिखाया गया है कि नए एक्टर्स को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अक्षय ने मजाक में करण जौहर की ओर इशारा करते हुए कहा कि कलाकारों को खुलकर काम करने दो। उन्होंने यह भी बताया कि वे रोल की लंबाई से ज्यादा कहानी को प्राथमिकता देते हैं और काम को ही सबसे बड़ा मानते हैं। उनके मुताबिक, बॉलीवुड में टिके रहने के लिए अनुशासन सबसे जरूरी चीज है।

अन्य समाचार