मुख्यपृष्ठखेलखिलाड़ियों की खास डिनर पार्टी!

खिलाड़ियों की खास डिनर पार्टी!

भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच १४० रन से जीत लिया है। अब दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को अपने घर डिनर पर बुलाया है। यह डिनर ८ अक्टूबर को होगा। गंभीर चाहते हैं कि खिलाड़ी टेस्ट से पहले थोड़ा आराम करें और आपस में बेहतर तालमेल बना सकें। हाल ही में भारत ने एशिया कप जीता था, लेकिन कुछ खिलाड़ी उस टीम का हिस्सा नहीं थे और अब टेस्ट टीम में शामिल हुए हैं। इसलिए गंभीर ने सभी को एक साथ लाने के लिए यह आयोजन किया है। डिनर से टीम के बीच दोस्ती और टीम भावना को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे खिलाड़ी अगला मुकाबला बेहतर तरीके से खेल सकें।

अन्य समाचार