मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिश्रीमती कमला देवी गौरी दत्त कनिष्ठ महाविद्यालय में वाक स्पर्धा का आयोजन

श्रीमती कमला देवी गौरी दत्त कनिष्ठ महाविद्यालय में वाक स्पर्धा का आयोजन

श्रीमती कमला देवी गौरी दत्त कनिष्ठ महाविद्यालय ( मलाड ) के हिंदी विभाग तथा हिंदुस्तानी प्रचार सभा के तत्वावधान में 18 सितंबर 2025 को वाक् स्पर्धा का आयोजन महाविद्यालय के सभागृह में किया गया। वाक् स्पर्धा के विषय थे भारतीय संस्कृति और चरित्र निर्माण तथा यौन अपराध और कानूनी सुरक्षा।

हिंदुस्तानी प्रचार सभा के परियोजना समन्वयक श्री राकेश कुमार त्रिपाठी, डॉ प्रज्ञा शुक्ला ,प्राध्यापिका श्रीमती सरोजिनी जैन ने इस प्रतियोगिता में निर्णयक की भूमिका निभाई। लगभग 35 विद्यार्थियों ने इस स्पर्धा में भाग लिया और अपने विचारों को व्यक्त किया। खदीजा शेख कक्षा 12वीं वाणिज्य विभाग को प्रथम, वाणिज्य विभाग के सुमोहन चौधरी को द्वितीय, प्रथम वर्ष बीकॉम की आंचल गुप्ता को तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार के रूप में ₹3000, ₹2000, ₹1500 की राशि क्रमशः प्राप्त हुई। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए महाविद्यालय की निर्देशिका डॉ. सुहासिनी आर्या ,प्राचार्या डॉ शगुन श्रीवास्तव ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । श्रीमती हेमा माझंगावकर ने अतिथियों का स्वागत किया । उपप्राचार्या एलिजाबेथ शाहजी , सुपरवाइजर श्रीमती मनीषा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

अन्य समाचार