अपनी कॉमेडी से दर्शकों को लोट-पोट कर देनेवाली भारती सिंह की सोशल मीडिया में कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वो अपना बेबी बंप प्लांट करती नजर आ रही हैं। अपने दूसरे बच्चे के जन्म को लेकर बेहद एक्साइटेड भारती तस्वीरों में ब्लू कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मेटरनिटी फोटोशूट करवाने वाली भारती न केवल तस्वीरों में परी की तरह नजर आ रही हैं, बल्कि उनके चेहरे पर मातृत्व की दमक साफ दिखाई दे रही है। बेटे गोला के बाद इस बार एक बेटी की ख्वाहिश करनेवाली भारती ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘दूसरा बेबी लिंबाचिया जल्द आ रहा है।’ भारती की इन तस्वीरों को देख पैंâस जहां दिल खोलकर उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं, वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘नजर न लगे, टचवुड।’ दूसरे ने मजाक में लिखा, ‘लगता है, ट्विंस होगा।’
