मुख्यपृष्ठसमाचारट्यूशन के लिए गया छात्र लापता, परिवार परेशान

ट्यूशन के लिए गया छात्र लापता, परिवार परेशान

मुंबई। पवई इलाके में रहने वाला एक 8वीं कक्षा का छात्र ट्यूशन के लिए घर से निकलने के बाद से लापता है। जानकारी के अनुसार, राहुल गुप्ता, जो नीटी पासपोली के पास स्थित बीएमसी स्कूल में 8वीं में पढ़ता है, 6 अक्टूबर को साकीनाका स्थित अंजली होम ट्यूशन क्लासेस में पढ़ने गया था, लेकिन उसके बाद से अब तक घर नहीं लौटा।

परिवार के अनुसार, राहुल पढ़ाई में कमजोर था, जिसके चलते उसके चाचा शिवप्रसाद गुप्ता ने उसे ट्यूशन में दाखिल कराया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पवई पुलिस स्टेशन में राहुल के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक (पीएसआई) सविता माने कर रही हैं। पुलिस ने राहुल की तलाश के लिए आसपास के इलाकों और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी को राहुल गुप्ता के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया 7738285224 पर संपर्क करें।

अन्य समाचार