मुख्यपृष्ठसमाचारजंक फूड से बचें विद्यार्थी

जंक फूड से बचें विद्यार्थी

 रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

अपने मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए विद्यार्थियों को जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए। यह सुझाव लायंस क्लब के डॉक्टर आर जी राव ने दिया है। डॉक्टर आर जी राव जोगेश्वरी-पश्चिम स्थित आनंदनगर के बुद्ध विहार में आंगनबाड़ी शिक्षिका एवं सेविकाओं द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अपना यह विचार व्यक्त किया। डॉक्टर राव ने कहा कि विद्यार्थियों को जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए। उसकी जगह उन्हें हरी सब्जियां, फल, चुकंदर, संतरा, दूध, दही, दलिया तथा रोटी का सेवन करना चाहिए। उसमें अगर मोटा अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, नाचनी, मकाई आदि मिले तो और अच्छा है। इस कार्यक्रम में 150 आंगनबाड़ी शिक्षिका एवं सेविकाओं ने भाग लिया। विद्यालय में विद्यार्थियों को किस तरह का भोजन देना चाहिए, इस विषय पर आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा शिक्षिकाओं ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें लायंस क्लब के डॉक्टर आर जी राव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर कुछ महिलाओं ने अपने घर से पकाया हुआ भोजन अपने साथ लाया था, जिसका स्वाद चखकर डॉक्टर आर जी राव ने उन्हें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय अंक दिया। इस अवसर पर सखूबाई ठोकले, सुनीता सरोज, अनिता कांबले, प्राजक्ता काजारे, माधुरी कांबले, दीपाली चव्हान, दीप्ती शेलार, रेखा कापडणे सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

अन्य समाचार