अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड विजय वर्मा से अलगाव के बाद जिंदगी में आगे बढ़ चुकीं तमन्ना भाटिया ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन अफवाहों पर पूर्णविराम लगाया है, जो क्रिकेटर विराट कोहली और अब्दुल रज्जाक संग उड़ रही थीं। अपने गालों पर निकलने वाले पिंपल्स का थूक से इलाज करनेवाली तमन्ना ने इंटरव्यू में २०१० में विराट संग एक एड के दौरान उड़ी अफवाहों पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे बहुत बुरा लग रहा है क्योंकि मैं उनसे सिर्फ एक दिन के लिए मिली थी। शूटिंग के बाद मैं विराट से कभी नहीं मिली। ना मैंने उनसे बात की, ना उनसे मिलती हूं।’ वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ उड़ रहे अपने विवाह की खबरों को शर्मनाक बताते हुए उन्होंने कहा, ‘यह बहुत अजीब है। जब कोई भी ताल्लुक नहीं होता और लोग बना देते हैं। लेकिन आप कुछ नहीं कर सकते। जिसे जो सोचना है, वो वैसा ही सोचेगा, आप सबको कंट्रोल नहीं कर सकते।’
