मुख्यपृष्ठअपराधदिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

राधेश्याम सिंह

विरार। विरार-पूर्व के मनवेलपाड़ा स्थित कारगिल नगर में शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मेहुल शाह नामक युवक की उसके ही दोस्त ने चाकू मारकर दिन दहाड़े हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी और मृतक के बीच नशे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने मौका पाकर मेहुल का पहले पीछा किया और फिर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मेहुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही विरार पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू किया है। मृतक की मां ने घटनास्थल पर ही आरोपी की पहचान अनिकेत गायकवाड़ के रूप में किया है। इसी आधार पर पुलिस की डिबी टीम ने बिना देरी किए आरोपी को हिरासत में ले लिया। वर्तमान में पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे के सभी कारणों की भूमिका स्पष्ट हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में नशे की लत और उससे जुड़ा विवाद ही इस हत्या की मुख्य वजह प्रतीत हो रहा है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय नागरिकों ने खुलेआम नशे के बढ़ते कारोबार और उसकी वजह से बिगड़ते माहौल पर चिंता जताई है। वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस तरह की वारदातों को रोकने के लिए कार्रवाई और कड़ी की जाएगी।

अन्य समाचार