-लिप्स सूजते हैं, शरीर पर पड़ते हैं निशान
ओटीटी पर बोल्ड सीन्स देखकर दर्शकों को भले ही सबकुछ आसान लगे, लेकिन इन्हें शूट करना उतना ग्लैमरस नहीं होता। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम नेहल वडोलिया ने हाल ही में इंटीमेट सीन्स की शूटिंग को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। नेहल ने बताया कि ऐसे सीन्स में एक्ट्रेस का कंफर्ट सबसे जरूरी होता है। उनके मुताबिक, बोल्ड सीन शूट करने के बाद शरीर पर निशान पड़ जाते है और लिप्स में सूजन भी आ जाती है। इसलिए वह ऐसे सीन्स से पहले अपने डायलॉग वाले हिस्से शूट करना पसंद करती हैं। नेहल ने यह भी कहा कि ये सीन किसी मजे के लिए नहीं, बल्कि पूरी तरह डायरेक्शन के मुताबिक शूट किए जाते हैं और कोशिश रहती है कि इन्हें कम से कम टेक में पूरा किया जाए। दिलचस्प बात यह है कि नेहल ने अब बोल्ड इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े चार साल पहले उन्होंने यह काम छोड़ दिया और अब सोशल मीडिया के जरिए कमाई करती हैं।
