मुख्यपृष्ठसमाचारलोकतंत्र को ध्वस्त कर रही है भाजपा

लोकतंत्र को ध्वस्त कर रही है भाजपा

-मीनाक्षी नटराजन का बीजेपी पर हमला

-विधान परिषद में कांग्रेस विधायक दल के नेता सतेज उर्फ बंटी पाटील ने कहा कि आज इतिहास को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है। इस गलत इतिहास को फैलने से रोकना होगा। सोशल मीडिया एक बड़ी ताकत है और उसका अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए।

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से तिलक भवन में ‘लोकतंत्र बचाओ संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। इस सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने की।
इस अवसर पर विधान परिषद में कांग्रेस विधायक दल के नेता सतेज उर्फ बंटी पाटील, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं तेलंगाना के सह-प्रभारी सचिन सावंत, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक चरणजीत सप्रा, वरिष्ठ समाजसेविका उल्का महाजन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
सभा को संबोधित करते हुए मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि मेरा राज्यसभा नामांकन पत्र अवैध रूप से रद्द किया जाना केवल मेरा व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है, बल्कि मेरे नामांकन को रद्द करने के लिए एक सुनियोजित षड्यंत्र रचा गया था। भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं होने के बावजूद उसने तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारा। मेरे नामांकन पर आपत्ति उठाकर मुझे पर्याप्त समय और अवसर नहीं दिया गया, जबकि झारखंड के एक उम्मीदवार को अपने नामांकन की त्रुटियां सुधारने के लिए २४ घंटे का समय दिया गया।
आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ने की आवश्यकता
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि आज देश में ‘करो या मरो’ जैसी स्थिति है और अब आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। देश में आज दो ही विचारधाराएं हैं, मनुवादी और संविधानवादी। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विधान परिषद में कांग्रेस विधायक दल के नेता सतेज उर्फ बंटी पाटील ने कहा कि लोकतंत्र को बचाना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इस संघर्ष में १५ से २५ वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को बड़ी संख्या में जोड़ना होगा, क्योंकि देश की लगभग ५४ प्रतिशत आबादी इसी वर्ग की है।

अन्य समाचार