सामना संवाददाता / नई दिल्ली
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अपने आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने का एलान किया है। पार्टी ने घोषणा की है कि पुणे में हुए प्रदर्शन के बाद अब देश के छह प्रमुख शहरों में आंदोलन आयोजित किए जाएंगे।
सीजेपी के आधिकारिक `एक्स’ हैंडल `कॉकरोच इज बैक’ पर जारी जानकारी के अनुसार, लखनऊ, अमृतसर, हैदराबाद, बंगलुरु, जयपुर और दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। पार्टी का दावा है कि शिक्षा व्यवस्था और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर अब देशभर के युवाओं को एकजुट किया जाएगा। पुणे में गुरुवार को आयोजित आंदोलन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। आंदोलन को संबोधित करते हुए सीजेपी के अध्यक्ष ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिए बिना आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। जब तक वे इस्तीफा नहीं देते हम पीछे नहीं हटेंगे। पार्टी ने २० जून को दिल्ली में बड़े प्रदर्शन का आह्वान करते हुए देशभर के युवाओं से राजधानी पहुंचने की अपील की है।
