अनिल मिश्र / पटना
बिहार के भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए सरकार की सम्राट चौधरी सरकार द्वारा बिहार के आठ हजार तीरपन ग्राम पंचायतों के पैंतालीस हज़ार एक सौ तीन गांवों में 50 रुपया से 5000 तक होल्डिंग टैक्स लेने की घोषणा से कृषि प्रधान देश होने के नाते राज्य के 75 प्रतिशत गरीब मध्यमवर्गीय परिवार जो गांवों में निवास करते हैं उनके घरों सहित उस गांवों के व्यवसाय करने वाले करोड़ों लोगों पर भारी वित्तीय बोझ बढ़ेगा, जिसका कॉंग्रेस पार्टी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इस होल्डिंग टैक्स , साफ़ सफाई, पेयजल टैक्स के तुगलकी फरमान का भारी विरोध करेगी। इस संबंध में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, टिंकू गिरी, अशोक कुमार भारती, शिव कुमार चौरसिया, युवा कॉंग्रेस के अध्यक्ष विशाल कुमार, मुन्ना मांझी, कॉंग्रेस अनुसूची जाति-जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, इंदल पासवान, प्रदीप शर्मा, आदि ने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव जीतने हेतु लुटाए जाने के कारण घोर वित्तीय संकट से जुझ रही सम्राट सरकार अब बिहार के 45 हजार 103 गांवों के लाखों लाख घरों सहित अन्य प्रतिष्ठानों से होल्डिंग टैक्स लेने की तुगलकी फरमान से बिहार के 75 प्रतिशत गांवों में निवास करने वाले गरीब मध्यमवर्गीय परिवारों में भयानक रोष है,कॉंग्रेस पार्टी इसे अविलंब वापस लेने की लड़ाई गांवों से पंचायत होते प्रखंड जिला एवं प्रदेश स्तर पर लड़ेगी। इस बीच इन सभी नेताओं ने कहा कि बिहार राज्य के गांवों में लगने वाले होल्डिंग टैक्स के तहत पक्के मकान 100 ₹ प्रतिवर्ष, कच्चे मकान 50 ₹ प्रतिवर्ष, प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान 25 ₹ प्रतिवर्ष तथा इन सभी प्रकार के मकानों को सफाई एवं जलापूर्ति के लिए 30 ₹ प्रतिमाह देना होगा इसके अलावे ग्रामीण इलाकों के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों जैसे पेट्रोल पंप, ईट भट्ठा, गैस एजेंसी आदि को प्रतिवर्ष 5000 ₹ देनी होगी। इस संबंध में इन सभी नेताओं ने कहा कि बिहार कैबिनेट ने ग्रामपंचायत कर, दर और शुल्क नियमावली 2026 की मंजूरी भी दे दी है।इस बीच इन नेताओं ने कहा कि चरणबद्ध आंदोलन के तहत 18 जुलाई 2026 को जिला मुख्यालय पर, 22 जुलाई को सभी प्रखंडों में तथा 25 जुलाई को सभी पंचायत मुख्यालय पर सम्राट सरकार का पुतला दहन कर विरोध किया जायेगा।
