मुख्यपृष्ठग्लैमरडिजाइनर ने नहीं दिया था ‘लहंगा’

डिजाइनर ने नहीं दिया था ‘लहंगा’

आदित्य धर और यामी गौतम की शादी और सादगी आज बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर २’ की कामयाबी के बाद आदित्य धर की तारीफ बड़े-बड़े एक्टर्स और डायरेक्टर्स कर रहे हैं। एसएस राजामौली ने भी उनकी निर्देशन शैली की सराहना की। यामी गौतम ने एक खुलासा किया कि एक बड़े बॉलीवुड डिजाइनर ने उन्हें अपनी शादी का लहंगा नहीं दिया क्योंकि उन्हें लगता था कि यामी अभी बड़ी एक्ट्रेस नहीं बनी हैं। इसके जवाब में यामी ने अपनी मां की शादी की साड़ी पहनने का पैâसला किया, जिसे उनकी दादी ने उनकी मां को दी थी। उन्होंने खुद अपना मेकअप किया और आदित्य ने भी ट्रेडिशनल कश्मीरी पंडित लिबास पहना। दोनों ने बिना किसी तामझाम के बेहद साधारण और लो प्रोफाइल शादी की, जो पैंâस के लिए प्रेरणा बन गई।

अन्य समाचार