मुख्यपृष्ठग्लैमरवेनिस की लहरों पर चढ़ा इश्क का रंग!

वेनिस की लहरों पर चढ़ा इश्क का रंग!

-सिडनी ने बॉयप्रâेंड को किया सरेआम किस
हॉलीवुड की हसीना सिडनी स्वीनी इन दिनों वेनिस की हसीन वादियों में अपने रोमांस को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। ८३वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल के बीच सिडनी को म्यूजिक एग्जीक्यूटिव स्कूटर ब्राउन के साथ गोंडोला राइड का लुत्फ उठाते देखा गया। लेकिन असली मसाला तब मिला, जब वैâमरों ने दोनों के बीच रोमांटिक पल वैâद कर लिए। सिडनी ने गोंडोला में स्कूटर को किस किया और दोनों काफी करीब नजर आए। इसके बाद हाथों में हाथ डाले वेनिस की गलियों में घूमते हुए भी स्पॉट हुए। बताया जाता है कि दोनों के बीच नजदीकियों की चर्चा २०२५ से चल रही है और अब उनकी पब्लिक केमिस्ट्री लगातार सुर्खियां बटोर रही है। सिडनी इस बार वेनिस में अरमानी ब्यूटी की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पहुंची हैं, लेकिन फिलहाल उनका ग्लैमरस लुक नहीं, बल्कि गोंडोला वाला रोमांस ज्यादा चर्चा में है!

अन्य समाचार