मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी के दोस्त को जनता ने दिखाई औकात...`२०२९ में हिंदुस्थान में भी...

मोदी के दोस्त को जनता ने दिखाई औकात…`२०२९ में हिंदुस्थान में भी होगा भाजपा का सफाया!’

-अमेरिकी चुनाव नतीजों पर रोहित पवार का भाजपा पर तीखा हमला
बोले, `खुद को लोकतंत्र से बड़ा समझने वालों को जनता सिखाती है सबक’

सामना संवाददाता / मुंबई

अमेरिका के चुनावी नतीजों को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में भी घमासान छिड़ गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक रोहित पवार ने अमेरिकी नतीजों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी के मित्र को अमेरिकी जनता ने करारा झटका दिया है और २०२९ में हिंदुस्थान की जनता भी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी।
रोहित पवार ने सोशल मीडिया मंच `एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि जब कोई सत्ताधारी खुद को लोकतंत्र से बड़ा समझने लगता है और अपनी मनमानी को जनता पर थोपने की कोशिश करता है, तो जनता उसे उसकी जगह दिखा देती है। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में अंतिम पैâसला जनता का ही होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मित्र अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अपनी हठधर्मी से पूरी दुनिया को परेशान करने वाले नेता को वहां की जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। रोहित पवार ने ब्राजील का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह वहां कट्टर दक्षिणपंथी ताकतों को जनता ने नकारा, उसी तरह अमेरिका में भी ऐसा हुआ है।

अन्य समाचार