मुख्यपृष्ठग्लैमरसफलता का राज

सफलता का राज

फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक को देख जहां अनगिनत युवा फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने का सपना रोजाना देखते हैं, वहीं एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतनेवाले शाहिद कपूर ने सफलता का राज बताते हुए खुलासा किया कि इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए लुक्स नहीं, परफॉर्मेंस पर ध्यान देना जरूरी है। अपने चार्मिंग लुक से पैंâस को लुभाने वाले शाहिद ने कहा कि अगर फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक दिखना है, तो आपको अपने अभिनय पर काम करना होगा क्योंकि लुक्स, चार्म और स्टाइल से शुरुआत में काम चल सकता है, लेकिन लंबी रेस का घोड़ा बनना है, तो अपने काम पर ध्यान देना ही होगा। जब आप ईमानदारी से अपने किरदार में डूबते हैं तो आप अपने अंदर झांकते हैं और दबी हुई भावनाओं को बाहर निकालते हैं, तभी असली संतुष्टि मिलती है।’

अन्य समाचार