मुख्यपृष्ठग्लैमर‘स्किन अच्छी नहीं थी’

‘स्किन अच्छी नहीं थी’

प्रियंका चोपड़ा टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। चाहे बॉलीवुड हो या हॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में उनका नाम छाया हुआ है। लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं था। शुरुआत में उन्हें अपने रंग और त्वचा की बनावट को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। मशहूर एड फिल्म निर्माता प्रह्लाद कक्कड़ ने बताया कि प्रियंका की स्किन अच्छी नहीं थी और आज भी उन्हें मेकअप का सहारा लेना पड़ता है। उनका शरीर भी भारी हड्डियों वाला था, इसलिए उन्हें सिर्फ वजन नहीं बल्कि पूरे शरीर के फ्रेम को मैनेज करना पड़ा। फिल्म दोस्ताना के लिए उन्होंने काफी मेहनत की और खुद को ग्लैमरस अंदाज में पेश किया। प्रियंका कभी नाजुक या पतली लड़की नहीं रहीं, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और फोकस के दम पर इंडस्ट्री में खुद को साबित किया। आज वे न सिर्फ भारत, बल्कि दुनियाभर में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं।

अन्य समाचार