मुख्यपृष्ठनए समाचारगोविंदाओं के लिए बीमा योजना की शर्तें जटिल!..सड़कों पर उतरकर पथक करेंगे...

गोविंदाओं के लिए बीमा योजना की शर्तें जटिल!..सड़कों पर उतरकर पथक करेंगे आंदोलन…शिवसेना ने सरकार को दी चेतावनी

सामना संवाददाता / मुंबई

आने वाले कुछ दिनों में दही हांडी उत्सव शुरू होने वाला है। गोविंदाओं की टोलियां इस उत्सव के लिए ऊंची थर बनाने की तैयारी कर रही हैं। ठाणे शहर में दही हांडी उत्सव के रूप में जाना जाता है।
गोविंदा ऊंचे थर से गिरकर मर जाते हैं या घायल हो जाते हैं और उनके परिवारों को कोई मदद नहीं मिल पाती। इसी पृष्ठभूमि में राज्य सरकार ने गोविंदाओं के लिए एक बीमा योजना लागू की है, परंतु इसमें जटिल शर्तों रखी गई हैं, जिसे पूरा करना गोविंदाओं के लिए मुश्किल है। शर्तों की ओर इशारा करते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष के ठाणे जिलाप्रमुख केदार दिघे ने सीधे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। दही हांडी एक ऐसा उत्सव है, जो महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपरा का केंद्रबिंदु है।
धर्मवीर आनंद दिघे ही थे, जिन्होंने इस उत्सव को एक नया रूप और नया उत्साह दिया। उन्होंने दही हांडी उत्सव को सामूहिक एकता और वीरता के उत्सव के रूप में समाज के सामने प्रस्तुत किया। आज यह उत्सव लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं का केंद्र बन गया है। गोविंदाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा नि:शुल्क दुर्घटना बीमा योजना लागू करना स्वागत योग्य निर्णय है। हालांकि, इस योजना के लिए तैयार किया गया आवेदन पत्र अत्यंत जटिल, अव्यावहारिक और छोटी-बड़ी गोविंदा टोलियों के लिए अनुचित है, ऐसा केदार दिघे ने कहा।
१७७ दिन बाद बाप्पा चले अपने गांव
प्लास्टर ऑफ पेरिस अर्थात पीओपी से बनी मूर्तियों के विसर्जन पर लगे प्रतिबंध की वजह से चारकोप में बाप्पा का पिछले ६ महीने से विसर्जन नहीं हो पाया था। मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कांदिवली स्थित चारकोपचा राजा का विसर्जन संभव हो पाया है। मूर्ति पिछले १७७ दिनों से मंडप में विराजमान थी। इस विसर्जन के पीछे एक लंबा संघर्ष रहा है, क्योंकि बाप्पा का मामला कोर्ट में अटका था। बाप्पा के विसर्जन की अनुमति मिलने के बाद धानुकर वाड़ी के भक्तों में भारी उत्साह है।
बनाना होगा गड्डामुक्त मंडप
मुंबई मनपा प्रशासन ने गणेशोत्सव मंडलों पर मंडपों के लिए खोदे गए गड्ढों के लिए बढ़ा हुआ जुर्माना लगाने का फैसला आखिरकार वापस ले लिया है। वैसे मंडलों द्वारा गड्ढा मुक्त मंडप बनाने की शर्त को बरकरार रखा गया है। मुंबई के गणेशोत्सव मंडलों को गड्ढा मुक्त मंडप बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल करना होगा। मनपा के बुनियादी सुविधा विभाग ने सड़क पर गड्ढे खोदे बिना मंडप बनाने के उपाय बताए हैं। साथ ही रेत से भरे पीपे के खंभे खड़े करने का भी सुझाव दिया है। बता दें कि मुंबई महानगरपालिका के बुनियादी सुविधा विभाग के उपायुक्त ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने बिना गड्ढों के मंडल बनाने के उपाय सुझाए हैं।

अन्य समाचार