मुख्यपृष्ठखबरें`बाबा'वाणी से डरी दुनिया अगस्त में बरपेगा तबाही का कहर! ...वेंगा की...

`बाबा’वाणी से डरी दुनिया अगस्त में बरपेगा तबाही का कहर! …वेंगा की भविष्यवाणी बनी दुनियाभर में चर्चा का विषय

बल्गारिया की प्रसिद्ध रहस्यवादी बाबा वेंगा एक बार फिर चर्चा में हैं। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अगस्त २०२५ के लिए एक रहस्यमयी और भयावह भविष्यवाणी की थी, जिसमें ‘स्वर्ग और पृथ्वी से उठने वाली दोहरी आग’ यानी `डबल फायर’ की चेतावनी दी गई है। ‘बाल्कन की नास्त्रेदमस’ कही जाने वाली बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां अक्सर अस्पष्ट होती हैं, जिन्हें समझना आसान नहीं होता। लेकिन उनके अनुयायियों का मानना है कि अगर इन संकेतों को समय रहते समझ लिया जाए, तो बड़ी आपदाओं से बचा जा सकता है।
बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी का अर्थ निकालना विशेषज्ञों के लिए चुनौती बना हुआ है। कुछ का कहना है कि यह जंगलों में पैâलने वाली भीषण आग की चेतावनी हो सकती है, तो कुछ इसे ज्वालामुखी विस्फोट या उल्कापिंड के गिरने जैसी दोहरी आपदा का संकेत मान रहे हैं। हाल ही में रूस में एक ६०० साल पुराना ज्वालामुखी फटा है, जिसने इन कयासों को और बल दिया है। बाबा वेंगा ने अगस्त को लेकर एक और भविष्यवाणी की थी कि ‘मानवता उस ज्ञान के करीब पहुंचेगी, जिसे वह नहीं पाना चाहती थी।’
इसका संबंध एआई बायोटेक्नोलॉजी या डीपफेक जैसे खतरनाक वैज्ञानिक विकास से जोड़ा जा रहा है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीक का यह अनियंत्रित विकास भविष्य में मानवता के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

अन्य समाचार