मुख्यपृष्ठनए समाचारयोगी सरकार ने बाढ़ राहत के नाम पर पीड़ित किसानों को दिया...

योगी सरकार ने बाढ़ राहत के नाम पर पीड़ित किसानों को दिया झुनझुना! …राहत से वंचित हैं ५० प्रतिशत किसान

सामना संवाददाता / चंदौली
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा करते फिरते हैं कि यूपी उन्नति की राह पर अग्रसर है। जहां किसान, मजदूर, छात्र, उद्यमी आदि का विकास हो रहा है जबकि जमीनी हकीकत यह है कि यूपी सरकार किसानों, मजदूरों, उद्यमियों आदि को तथाकथित रूप से `झुनझुना’ देने के सिवाय कुछ नहीं कर रही है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण पिछले दिनों आई भयानक बाढ़ के कारण चंदौली जिले के गंगा किनारे बसे बुढ़ेपुर, नौघरा, पसहठा, सहेपुर, दिया, नादी आदि गांवों के किसानों की फसलें पूरी तरह से बह गई थीं। जिसके कारण किसान पूरी तरह से तबाह हो गए थे। बाढ़ पीड़ितों के लिए यूपी सरकार ने राहत निधि की घोषणा की थी। यह राहत राशि कई महीने बीत जाने के बाद भी पूरे किसानों को नहीं मिली है।
बताया जाता है कि कुछ किसानों को अभी तक राहत की रकम मिली है, लेकिन ५० प्रतिशत से अधिक किसानों को राहत की रकम नहीं मिली है। बुढ़ेपुर निवासी कामेश्वर सिंह, सतीश सिंह, मोहन सिंह आदि किसानों का कहना है कि यूपी सरकार द्वारा मिलनेवाली बाढ़ पीड़ित सहायता राशि की एक पैसे की रकम अब तक नहीं मिली है। उक्त किसानों कहना है कि जब-जब बाढ़ आती है।

इस संदर्भ में बुढ़ेपुर के लेखपाल राजेश यादव से `दोपहर का सामना’ का संवाददाता ने संपर्क किया, तो उन्होंने माना कि अभी तक ५० प्रतिशत किसानों को बाढ़ राहत की राशि नहीं मिली है। इसमें कई तकनीकी गड़बड़ियां होती है, जिसे पुन: सुधार कर भेजा गया है।

अन्य समाचार

12वीं फेल