मुख्यपृष्ठग्लैमर...तो मैं निक से प्यार नहीं करती

…तो मैं निक से प्यार नहीं करती

बॉलीवुड की `देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी सिर्फ रोमांस के लिए ही नहीं, बल्कि दो अलग संस्कृतियों के खूबसूरत मेल के लिए भी चर्चा में रहती है। अब प्रियंका ने अपने रिश्ते का एक ऐसा राज खोला है, जिसे सुनकर निक भी मुस्कुरा दें। प्रियंका ने साफ कहा कि अगर निक उनकी भारतीय संस्कृति और जड़ों का सम्मान नहीं करते, तो शायद वह उनसे प्यार ही नहीं कर पातीं। प्रियंका ने कहा कि किसी भी बहुसांस्कृतिक रिश्ते में पार्टनर की जड़ों और संस्कृति का सम्मान बेहद जरूरी है। यानी मोहब्बत के साथ ‘सम्मान का तड़का’ भी जरूरी है! प्रियंका ने निक की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि पार्टनर के प्रति दयालु होना रिश्ते को मजबूत बनाता है। वहीं, हाल ही में निक के नए एल्बम पर प्रियंका ने उन्हें अपनी जिंदगी का ‘सबसे अच्छा फैसला’ बताया था।

अन्य समाचार