मुख्यपृष्ठनए समाचारमहायुति में बवाल की आहट! ...शिंदे की फूटी नाराजगी ... दिल्ली दौरे...

महायुति में बवाल की आहट! …शिंदे की फूटी नाराजगी … दिल्ली दौरे से बढ़ा सियासी पारा

सुनील ओसवाल / मुंबई
महाराष्ट्र की सियासत में घमासान तेज हो गया है। महाराष्ट्र की महायुति सरकार में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। अचानक दिल्ली रवाना हो जाना और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की वॉर रूम बैठक से दूरी ये सिर्फ संकेत नहीं, बल्कि महायुति के भीतर दरार की पुष्टि है। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की नाराजगी अब सतह पर दिखने लगी है। भाजपा में नेताओं के प्रवेश की लग रही झड़ी से शिंदे गुट असहज हो गया है और अब यह असहजता सीधे दिल्ली दरबार तक पहुंच गई है। सोमवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रणनीतिक बैठक बुलाई थी, जिसमें महायुति की भविष्य की योजना पर चर्चा होनी थी। लेकिन एकनाथ शिंदे ने इस बैठक से कन्नी काटते हुए अचानक ठाणे चल पड़े। यह फैसला राजनीतिक हलकों में बड़ा संकेत माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि शिंदे अब चुप बैठने को तैयार नहीं। यह फैसला राजनीतिक हलकों में बड़ा संकेत माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि आज बुधवार को महायुति की समन्वय समिति की अहम बैठक होगी और कुछ बड़ा फैसला होगा।
महायुति में दरार के कारण:
नेताओं के प्रवेश की झड़ी: भाजपा में हो रही नेताओं की नियुक्तियों से शिंदे गुट असहज हो गया है।
सुरक्षा में कटौती: कुछ विधायकों की सुरक्षा कम किए जाने से भी शिंदे गुट में नाराजगी है।
पदों की मांग: शिंदे गुट की मांग है कि उन्हें अधिक महत्वपूर्ण पद दिए जाएं।
महायुति की भविष्य की योजना: फडणवीस की रणनीतिक बैठक से शिंदे का दूरी बनाना महायुति की भविष्य की योजना पर असहमति को दर्शाता है।
शिंदे की नाराजगी:
बैठक से दूरी: शिंदे ने फडणवीस की बैठक से दूरी बना ली, जिससे महायुति में दरार की पुष्टि होती है।
दिल्ली दौरा: शिंदे का अचानक दिल्ली रवाना होना सियासी तापमान को बढ़ा रहा है।
मौत की धमकी: शिंदे ने हाल ही में मौत की धमकी के जवाब में कहा कि उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए।

अन्य समाचार