मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा-घाती सरकार में लूट का नहीं है कोई अंत!..आदित्य ठाकरे ने अटल...

भाजपा-घाती सरकार में लूट का नहीं है कोई अंत!..आदित्य ठाकरे ने अटल सेतु की दुर्दशा पर जताई नाराजगी

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई और नई मुंबई के बीच सुगम यात्रा के लिए बनाए गए समुद्री पुल अटल सेतु का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, लेकिन उद्घाटन के एक साल के भीतर ही इसकी हालत खराब हो गई है। कई वाहन चालकों ने इस पर नाराजगी व्यक्त की है। पुल पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं, जिससे चालकों को इस रास्ते से आते-जाते समय काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता, विधायक व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा-घाती शासन में लूट का कोई अंत नहीं है। आदित्य ठाकरे ने इस संबंध में एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है।
एक साल में ही खराब हो गई अटल सेतु की हालत
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता, विधायक व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने अपनी इस पोस्ट में कहा है कि जब हमारी सरकार गिराई गई थी, तब अटल सेतु का ८२ फीसदी काम पूरा हो चुका था। उसके बाद फेकनाथ मिंधे और भाजपा सरकार राज्य की सत्ता में आई।
फेकनाथ मिंधे और भाजपा सरकार के कार्यकाल में अटल सेतु के बचे हुए १८ फीसदी काम को पूरा होने में पूरे दो साल लग गए। इस देरी के बाद आखिरकार वर्ष २०२४ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुल का उद्घाटन किया, लेकिन अटल सेतु के उद्घाटन के एक साल के भीतर ही सड़क की हालत खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को इस रास्ते से गुजरते समय काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आदित्य ठाकरे ने अपनी पोस्ट में कहा है कि भाजपा-मिंधे शासन की लूट का कोई अंत नहीं है।

अन्य समाचार