मुख्यपृष्ठसमाचार‘वे लोग सिर्फ सत्ता के दलाल, लालची और नमकहराम हैं!’

‘वे लोग सिर्फ सत्ता के दलाल, लालची और नमकहराम हैं!’

सामना संवाददाता / मुंबई

-रोहित पवार का दादा गुट समेत सत्ताधारियों पर सीधा हमला

अमदाबाद विमान दुर्घटना को लगभग एक वर्ष पूरा होने वाला है। नियमों के अनुसार, एक वर्ष के भीतर आनेवाला अनिवार्य अंतिम जांच प्रतिवेदन अब तक सामने नहीं आया है। इसी मुद्दे को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक रोहित पवार ने सामाजिक माध्यमों के जरिए दादा गुट समेत सत्ताधारी नेताओं पर तीखा हमला बोला। ‘अजीत दादा के दुर्घटना मामले की रिपोर्ट आने दीजिए, फिर बात करेंगे’, ऐसी सावधानीपूर्ण भूमिका लेने वालों को रोहित पवार ने सीधे तौर पर ‘सत्ता के दलाल’ और ‘नमकहराम’ बताते हुए उनकी कड़ी आलोचना की है।
रोहित पवार ने ‘एक्स’ अकाउंट पर एक संदेश साझा करते हुए दादा गुट और सत्ताधारियों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अमदाबाद विमान दुर्घटना को एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। नियमों के अनुसार, एक वर्ष के भीतर अंतिम जांच प्रतिवेदन आना अनिवार्य होता है, लेकिन अब तक यह प्रतिवेदन जारी नहीं हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि इस जांच में आपराधिक पहलू शामिल नहीं होता और यह भी सभी जानते हैं कि प्रतिवेदन समय पर नहीं आता। इसके बावजूद जो लोग यह कहते हैं कि ‘अजीत दादा के दुर्घटना मामले की रिपोर्ट आने दीजिए, वे सभी केवल सत्ता के दलाल, सत्ता के लालची, नमकहराम और कृतघ्न लोग हैं। रोहित पवार ने अपने संदेश में यह भी सवाल उठाया कि क्या दोस्ती और रिश्ते केवल भाषणों में बोलने के लिए रह गए हैं? क्या वास्तविक जीवन में उनका कोई महत्व नहीं है? ऐसा प्रश्न मन में उठता है।

अन्य समाचार