मुख्यपृष्ठनए समाचारबेटी की शादी को बनाए गहने और नगदी पर चोरों ने हाथ...

बेटी की शादी को बनाए गहने और नगदी पर चोरों ने हाथ साफ किया

राजेश सरकार / प्रयागराज

छोला और चावल का दुकान लगाने वाले नैनी बाजार के पिंटू केसरवानी उर्फ गंगा प्रसाद केसरवानी को चोरों ने गहरी चोट पहुंचाई है। एक एक पाई जोड़कर बेटी की शादी के लिए दस तोला सोने का गहना बनाया और दो लाख रुपये जुटाए जो शनिवार सुबह तड़के चोरी हो गए। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को उसने नैनी थाने में तहरीर दी है। पिंटू ने बताया की शुक्रवार को वह सपरिवार नैनी के दशहरा मेले में छोला-चावल की दुकान लगाया था। घर में ताला बंद था। रात लगभग दो बजे वह अपने घर भी गया। उस वक्त सब कुछ ठीक था। शनिवार भोर पांच बजे पूरा परिवार जब दुबारा घर पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा लटका हुआ था और अंदर फर्श सब सामान आदि बिखरा पड़ा था।आलमारी में बेटी की शादी के लिए धीरे-धीरे बनवाया गया लगभग दस तोला सोने के जेवर और दो लाख रुपये नगद एवं सभी आवश्यक कागजात चोरी हो गए थे।

अन्य समाचार