-पुराने गाने पर फिर छिड़ा बवाल
भोजपुरी मनोरंजन जगत का चर्चित शो ‘भोजपुरी बवाल’ शुरुआत से ही विवादों में है। काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच चल रही तकरार ने अब नया मोड़ ले लिया है। शो के पहले एपिसोड में काजल ने दावा किया था कि एक प्रोड्यूसर ने उन्हें बताया था कि दिनेश लाल यादव के कहने पर उन्हें एक गाने से हटाकर आम्रपाली को मौका दिया गया था। अब शो में उसी प्रोड्यूसर प्रेम राय को बुलाया गया। दिनेश लाल यादव ने सीधे सवाल किया कि आखिर वह कौन-सा गाना था, जिसमें काजल को हटाने की बात कही गई थी। प्रेम राय ने साफ इनकार करते हुए कहा कि यह बात सरासर झूठ है और अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो इसे साबित किया जाए। इस पर आम्रपाली ने तंज कसते हुए कहा कि आखिर हर बार बाकी सभी गलत वैâसे हो जाते हैं और काजल अकेली सही? वहीं काजल ने भी पलटवार करते हुए इशारा किया कि फिल्मी रिश्तों की वजह से अब सच बदल गया है। दोनों की नोकझोंक ने शो का माहौल और भी गरमा दिया है।
