नागा चैतन्य से विवाह के चार वर्षों बाद उनसे तलाक लेनेवाली सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर डायरेक्टर राज निदिमोरू संग अपने विवाह को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ‘द पैâमिली मैन’ के डायरेक्टर राज निदिमोरू संग सामंथा ने कुछ गिने-चुने लोगों की उपस्थिति में तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र के लिंग भैरवी मंदिर में विवाह कर लिया है। राज निदिमोरू के साथ दूसरी बार अग्नि के सात फेरे लेनेवाली सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपने विवाह की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद पैंâस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। राज के साथ विवाह कर दूसरी बार अपना घर बसानेवाली सामंथा जहां लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, वहीं सामंथा और राज के विवाह की खबरों के बीच राज की पहली पत्नी श्यामली डे का एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हताश लोग हताश करनेवाले काम करते हैं।’
