मुख्यपृष्ठनए समाचारअमेरिका एवं दो उद्योगपतियों के हाथों मोदी ने देश को बेच डाला!.....

अमेरिका एवं दो उद्योगपतियों के हाथों मोदी ने देश को बेच डाला!.. नाना पटोले का सनसनीखेज दावा

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस नेता नाना पटोले ने शनिवार को केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सनसनीखेज हमला बोला है। पटोले ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने पूरे देश को अमेरिका और देश के दो बड़े उद्योगपतियों के हाथों गिरवी रख दिया है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे देश में चल रही इस तानाशाही व्यवस्था के खिलाफ एकजुट हों। नाना पटोले ने अंत में चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की इन भ्रष्ट, दमनकारी और विभाजनकारी नीतियों के कारण आज देश और राज्य की आम जनता के भीतर भाजपा के खिलाफ तीव्र आक्रोश और भयंकर गुस्सा सुलग रहा है। जनता सही समय पर इस अहंकार को चकनाचूर कर सत्ताधारियों को उनकी सही जगह दिखाएगी।
नाना पटोले ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश में इस समय लोकतंत्र का गला घोंटकर पूरी तरह तानाशाही चल रही है। पीएम मोदी और भाजपा जिन नेताओं या विरोधियों से डरते हैं। उन्हें निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जाता है। जो लोग देशहित और जनता के लिए ईमानदारी से काम कर रहे हैं, सत्ताधारी दल उन्हें डराने-धमकाने और नजरबंद करने का घिनौना काम कर रहा है।
भाजपा को सत्ता का घमंड
पटोले ने राज्य और केंद्र सरकार को ‘घोर भ्रष्टाचारी’ करार देते हुए विधान परिषद चुनाव में भाजपा की कथित धांधलियों का भंडाफोड़ किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में मतदाताओं को खुलेआम खरीदा गया, उन्हें डराया-धमकाया गया और सत्ता के बल पर राज्य में ‘गुंडाराज’ स्थापित किया गया। भाजपा को सत्ता का इस कदर अहंकार चढ़ गया है कि वे खुद को कानून से ऊपर समझने लगे हैं।

अन्य समाचार