मुख्यपृष्ठखेलआज दुग्गल जी बहरे हैं

आज दुग्गल जी बहरे हैं

लॉर्ड्स में हुई हार के बाद टीम इंडिया एक बार फिर चौथे टेस्ट मैच में अपनी जीत दर्ज करवाने के लिए जोशोखरोश से जुट गई है। पांच मैचों की सीरीज में कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया जहां २-१ से पीछे है, वहीं शृंखला में बने रहने के लिए उसे किसी भी कीमत पर चौथे टेस्ट मैच में जीत की दरकार है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बेकेनहेम पहुंची टीम इंडिया का मूड प्रâेश करने के लिए ड्रेसिंग रूम में हनुमान चालीसा का पाठ बजाया जा रहा है। ड्रेसिंग रूम में बज रहे हनुमान चालीसा ने जहां अभ्यास में जुटी भारतीय टीम का मूड बदल दिया, वहीं ड्रेसिंग रूम में बज रहे अलग-अलग गानों के बीच ड्रेसिंग रूम के नीचे खड़े एक पत्रकार ने जब ऊपर खड़े ऋषभ पंत से बात करने की कोशिश की तो तेज बज रहे गीतों के बीच ऋषभ ने कहा, ‘कुछ सुनाई नहीं दे रहा।’ ऋषभ के इतना कहते ही बुमराह ने ऋषभ की चुटकी लेते हुए जैसे ही ‘आज दुग्गल जी बहरे हैं’ कहा, पत्रकार खिलखिलाकर हंस पड़े।

अन्य समाचार