-वेदिका ने बताया कि विक्रांत के साथ इमोशनल और इंटीमेट सीन्स शूट करने से पहले दोनों ने इंटीमेसी वर्कशॉप में हिस्सा लिया था। इसका मकसद एक-दूसरे के साथ भरोसा और कम्फर्ट बनाना था।
-इंटीमेट सीन से पहले डर गई थी पिंटो
विक्रांत मैसी और वेदिका पिंटो की आने वाली फिल्म `मुसाफिर वैâफे’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। फिल्म में दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, लेकिन अब वेदिका ने शूटिंग के दौरान के कुछ खास अनुभव शेयर किए हैं। वेदिका ने बताया कि विक्रांत के साथ इमोशनल और इंटीमेट सीन्स शूट करने से पहले दोनों ने इंटीमेसी वर्कशॉप में हिस्सा लिया था। इसका मकसद एक-दूसरे के साथ भरोसा और कम्फर्ट बनाना था, ताकि वैâमरे के सामने झिझक खत्म हो सके। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि शूट के दौरान उनका और विक्रांत का एक छोटा-सा रिचुअल भी था। किसी मुश्किल सीन से पहले दोनों एक-दूसरे से कहते थे, `लेट्स प्ले’, जिससे माहौल हल्का हो जाता था और वे सीन को नेचुरल तरीके से निभा पाते थे।
