मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिशिक्षण महर्षि स्व. आई. डी. सिंह की 9वीं पुण्यतिथि पर हिन्दी हाई...

शिक्षण महर्षि स्व. आई. डी. सिंह की 9वीं पुण्यतिथि पर हिन्दी हाई स्कूल में श्रद्धांजलि समारोह

सामना संवाददाता / मुंबई

शिक्षण महर्षि स्व.आई.डी.सिंह की 9वीं पुण्य तिथि पर मंगलवार 7 अक्टूबर को हिन्दी हाई स्कूल में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर हिन्दी विद्या प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र सिंह , निदेशिका डॉ ऊषा मुकुंदन, आर.जे.काॅलेज के प्राचार्य डॉ हिमांशु दावड़ा, एचवीपीएस लॉ कॉलेज की प्राचार्या डॉ मधुरा कलमकर, हिंदी हाई स्कूल के प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य अभय प्रताप सिंह,  इंद्रदेव सिंह इंटरनेशनल स्कूल (CBSE) की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता मेहरोत्रा, समिति द्वारा संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख, सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे। स्व.आई डी सिंह जी का पूरा जीवन शिक्षा के प्रति समर्पित था।

1986 में हिंदी हाई स्कूल के प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्ति के बाद 2016 तक समिति के निदेशक और उपाध्यक्ष के रूप में जीवन पर्यंत आप नियमित विद्यालय आ कर अपनी सेवाएं देते रहे। आप के इसी समर्पण के लिए राष्ट्रपति द्वारा शिक्षक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। अकादमिक सेवाओं के अलावा आप अपने शिक्षकों और कर्मचारियों का पितृवत ध्यान रखा। जिसे याद कर आज इस अवसर पर सभी नें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

अन्य समाचार