डोनाल्ड ने दी अमेरिकन मीडिया को बड़ी धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया को खुलेआम धमकी देते हुए कहा है कि जो भी मेरी निगेटिव कवरेज करता है तो उसका लाइसेंस जब्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ नकारात्मक कवरेज करने वाले टेलीविजन नेटवर्क को सरकार की ओर से सजा दी जा सकती है। उन्होंने यहां तक कहा है कि ऐसे नेटवर्क के लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं। ट्रंप का ये बयान ऐसे वक्त में आया है, जब अमेरिकी टीवी नेटवर्क एबीसी ने अपने एक होस्ट जिमी किमेल को निलंबित कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सार्वजनिक रूप से इस फैसले की सराहना की है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, डिज्नी के स्वामित्व वाले इस नेटवर्क ने १७ सितंबर की शाम को जिमी किमेल को अनिश्चित काल के लिए ऑफ एयर करने की घोषणा की। किमेल ने पिछले सप्ताह ट्रंप के करीबी सहयोगी और रूढ़िवादी एक्टिविस्ट चार्ली कार्की की हत्या पर टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर इसको लेकर ढेर सारी प्रतिक्रियाएं आर्इं। इसी के बाद चैनल ने उनको ऑफ एयर करने का फैसला लिया।
