मुख्यपृष्ठनए समाचारपुलिस चौकी और ढाबे की ट्यूनिंग...मोहर्रिर की जुबानी

पुलिस चौकी और ढाबे की ट्यूनिंग…मोहर्रिर की जुबानी

राजेश सरकार / प्रयागराज

मारपीट मामले में निर्दोष को उठाए जाने पर प्रयागराज के पुरामुफ्ती थाने के बम्हरौली चौकी में रविवार आधी रात को हुए हंगामे का वीडियो सोशल प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में चौकी के मोहर्रिर अशोक उपाध्याय को फरियादी से अपशब्द कहते और थप्पड़ मारते देखा जा सकता है। फिर फरियादी के परिजन को आक्रोशित होते देख उन्हें शांत करा रहा है। वीडियो में उसे यह कहते सुना जा सकता है कि यहां पुलिस चौकी पर हिंदू की सुनवाई नहीं होती, यह लिख लो। यहां सब कुछ नदीम ढाबे से ऑपरेट होता है। वीडियो सामने आने के बाद उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है। डीसीपी नगर ने मामले की जांच भी धूमनगंज थाना प्रभारी को सौंपी है। पूरा घटनाक्रम किसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो में दीवान का चौकी के कामकाज को लेकर दिया गया बयान साफ सुनाई दे रहा है। जैसे ही मामला अफसरों के संज्ञान में आया, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद आरोपी दीवान को लाइन हाजिर कर दिया गया। हालांकि, अखबार वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

अन्य समाचार